सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Community awareness necessary for deworming program

Maharajganj News: कृमि मुक्ति कार्यक्रम के लिए सामुदायिक जागरूकता जरूरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Community awareness necessary for deworming program
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
Trending Videos

महराजगंज। जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों व मदरसों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी मनाया जाएगा। इसके लिए सभागार कक्ष, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शनिवार को अंतर्विभागीय अधिकारियों का अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जाएगा। बच्चों की दवा खिलाने के लिए आगामी 10 फरवरी 2026 को कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 13 फरवरी 2026 को माॅपअप राउंड चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह ने कार्यक्रम से जुड़े समस्त संसाधनों पर चर्चा करते हुए उसे उचित तरीके से समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों तक ससमय पहुंचाने के लिए सभी को निर्देशित किया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को आयोजित हो रहे कृमि मुक्ति दिवस अभियान में 1505000 बच्चों को जिनकी उम्र एक से 19 साल है, को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी।
जिला प्रबंधक डाॅ. कमरूज्जमा लारी ने बताया कि यह दवा शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में परिजनों को दवा नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, एचईओ श्रीभागवत सिंह, पूजा सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, रंजू गुप्ता, सुनैना चौरसिया, विशाल चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, अनिरुद्ध पांडेय, सरोज सिंह मौजूद रहे l
--------------------

दवा खाने के फायदे

•स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार

•रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

•एनीमिया नियंत्रण

•समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी

•सीखने की क्षमता और कक्षा में उपस्थिति में सुधार

------

ऐसे भी होता है कृमि से बचाव

•साफ और छोटा नाखून

•साफ पानी का सेवन

•आस-पास साफ-सफाई

•ढ़के हुए खाने का इस्तेमाल

•जूते पहनना

•खुले में शौच न करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed