सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint settled by using fake signature

Maharajganj News: फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत का किया निस्तारण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Complaint settled by using fake signature
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र के बैठवलिया गांव में इन दिनों चकबंदी कार्य चल रहा है। इसमें जिम्मेदारों की ओर से जमकर अनियमितता की जा रही। हैरान करने की बात यह है कि जिम्मेदार पीड़ित किसानों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए उनका फर्जी हस्ताक्षर बना निस्तारण भी कर दिया। फिलहाल इस मामले में पीड़ितों ने जिम्मेदारों की करतूत को उजागर करते हुए डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बैठवलिया निवासी पीड़ित राकेश, भोलू, राजू, अनिल, मुन्ना, रामभरोसे ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया हैं गांव में चल रहे चकबंदी प्रक्रिया में 15 बिंदुओं पर शिकायत कर जांच की मांग की गई थी। जांच में जिम्मेदारों की ओर एक बिंदु पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर मुसहरी टोला किसान को दी गई। जो बिल्कुल गलत है। क्योंकि यहां पर फॉर्म 35 बगैर बांटे ही 45 बांटना शुरू कर दिया गया है। हद तो तब हो गई, जब उक्त शिकायती पत्र को निस्तारण करने के विभाग के जिम्मेदार 17 जनवरी को शिकायती पत्र पर उनका फर्जी हस्ताक्षर बना निस्तारण कर दिया। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया किसानों की शिकायती मिली है जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed