{"_id":"6988e9160a317e62b0061295","slug":"madrasa-board-exam-starts-today-2227-students-will-appear-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171183-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से, शामिल होंगे 2227 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से, शामिल होंगे 2227 विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड 2026 की परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो रही हैं। लगातार आठ दिन चलने वाली परीक्षा में पहली पाली सुबह आठ बजे से मुंशी जमात (कक्षा) की और दोपहर दो से पांच मौलाना जमात की परीक्षा होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 2227 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शुचिता निर्धारण के लिए तीन सचल दल व तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तय किए गए हैं।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से अगले छह दिन तक लगातार होंगी। इसमें मुंशी जमात की परीक्षा में कुल 1743 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे। वहीं दूसरी पाली की मौलाना जमात की परीक्षा में 484 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जनपद में सकुशल परीक्षा शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कुल आठ परीक्षा केंद्र स्थलीय निरीक्षण के बाद अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पिछले दिनों तय किया। इसमें महराजगंज सदर के सिविल लाइन में मदरसा जामिया रिजविया, मदरसा दारुल उलूम इशायतुल चौक, मदरसा मिफ्ताहुल कुरआन श्यामदेउरवा, मदरसा दारुल उलूम कुद्दूसिया, परसौनी, मदरसा मोहम्दी हथियागढ़, जामिया अरबिया नौतनवां, मदरसा सइदुल एकमा व मदरसा अजीजिया निचलौल का नाम शामिल है।
सचल दल में इन्हें मिली जिम्मेदारी-
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शुचिता निर्धारण के लिए तीन सचल दल अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने गठित किए हैं। इसमें महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रवक्ता शाकुंत पांडेय व साइदा बी जहां पहले सचल दल में शामिल वहीं निशारुल खान व नूरेलता सुल्ताना दूसरे व नोमान अहमद एवं सुरैया सबनम को तीसरे सचल दल में जगह दी गई। साथ ही तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट भी दायित्व निर्वहन करेंगे जिसमें समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय का नाम शामिल है।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हो रही हैं। कुल 2227 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सचल दल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गये हैं। तन्मय पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
Trending Videos