सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A transformer and five poles fell due to a collision with a trailer.

Maharajganj News: ट्रेलर की टक्कर से ट्रांसफार्मर व पांच पोल गिरे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A transformer and five poles fell due to a collision with a trailer.
विज्ञापन
परतावल। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हरपुर तिवारी से पोषित 11 केवीए जमुनिया लाइन पर ट्रेलर की टक्कर से बड़ा विद्युत हादसा हो गया। हादसे में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सहित कुल पांच विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और करीब 4 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
Trending Videos


अवर अभियंता कमलेश कुमार चौधरी ने बताया कि घटना 5 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे कंचनपुर अस्पताल के पास हुई। ट्रेलर ने डबल पोल पर रखे ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रांसफार्मर सहित अन्य तीन पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुल पांच पोल जमीन पर गिर गए। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। बिजली सप्लाई बाधित होने से विभाग को राजस्व का भी नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed