सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning of action against negligence in work

Maharajganj News: कार्य में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Warning of action against negligence in work
विज्ञापन
नौतनवा। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने रविवार की सुबह थाने में पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सप्ताह भीतर उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और सामने आई कमियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक एवं बीट पुलिस अफसर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से अपहृत हुई लड़कियों को बरामद करने, वारंट नोटिसों के तामिला, अपराधियों के सत्यापन एवं लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में आमजन के साथ सामंजस्य को बेहतर बनाकर रखें ताकि वर्तमान में और आगे भी आपकी जगह आने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिसिंग में सहयोग मिलता रहे। इस दौरान चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, शेर बहादुर यादव, चंदन खरवार, तनु दुबे, अभिनव पटेल, फैयाज अहमद खान, दीवान बिरजू कन्नौजिया मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed