{"_id":"69bc625d53d748aa4b03abd3","slug":"complete-answer-sheets-did-not-reach-the-centres-evaluation-started-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173674-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: केंद्रों पर नहीं पहुंची पूरी उत्तर पुस्तिकाएं, मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: केंद्रों पर नहीं पहुंची पूरी उत्तर पुस्तिकाएं, मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुरिया मूल्यांकन केंद्र पर सर्वाधिक अव्यवस्था
मूल्यांकन रिपोर्ट में लगे शिक्षकों का जिक्र नहीं
महराजगंज। सकुशल यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने का विभाग का अति उत्साह कहें या मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रकों की मनमानी। अव्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है जबकि आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं की पूरी खेप अब तक नहीं पहुंची है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षा जनपद में 18 फरवरी से 12 मार्च तक शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई लेकिन मूल्यांकन अव्यवस्था के बीच हो रहा है। निर्देश सीसीटीवी की निगरानी में कराने का निर्देश हैं लेकिन यह अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं यह जानकारी सिर्फ मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक व जनपद के मुख्य नियंत्रक तक सिमटी है।
स्थिति यह है कि जो केंद्र मूल्यांकन के लिए तय हैं वहां आवंटन के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाएं ही नहीं पहुंची हैं। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के उप नियंत्रक शाकिर अली 17 मार्च की देर शाम तक उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंचने की बात कहते रहे लेकिन 18 को मूल्यांकन की रिपोर्ट कंट्रोल रूम भेज दी। यहां कुल 1,11,443 उत्तर पुस्तिका आवंटित की गईं। लेकिन यहां 1,04,754 उत्तर पुस्तिकाएं ही मूल्यांकन के लिए पहुंचाई गईं। यहां पहले दिन 609 व दूसरे दिन 11,224 उत्तर पुस्तिकाओं के जांच की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय भेजी गई। इस रिपोर्ट में यह जिक्र नहीं किया गया कि जो उत्तर पुस्तिका मूल्यांकित हो रही हैं उन्हें जांचने के लिए कितने शिक्षकों ने ड्यूटी की।
जनपद में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित करने के लिए जयपुरिया के अलावा महराजगंज इंटर काॅलेज भी केंद्र है यहां 96,899 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए गई हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए सिर्फ जीएसवीएस में ही इंतजाम किया गया है। जीएसवीएस प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि 1,44,479 उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं।
अंग्रेजी में उत्तर जांच के लिए शिक्षक नहीं
जनपद में स्थापित तीन मूल्यांकन केंद्रों पर अंग्रेजी माध्यम में प्रश्नों का जवाब जांचने के लिए अलग से शिक्षकों का इंतजाम नहीं है। जबकि बोर्ड सचिव ने पहले से स्पष्ट कर रखा है कि मूल्यांकन केंद्र पर हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम में उत्तर देने वालों के जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। इसका प्रबंध तीनों केंद्रों पर नहीं है।
वर्जन
जनपद में तीन मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के जांच की कंट्रोल रूम की निगरानी में ही हो रही है। आवंटित उत्तर पुस्तिकाएं एक साथ नहीं जाती हैं। मूल्यांकन प्रगति के आधार पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जाती हैं। अंग्रेजी में उत्तर देने वाले परीक्षार्थी नहीं हैं इसलिए अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हुई है। बोर्ड के नियमों का अनुपालन जहां नहीं मिलेगा कार्रवाई होगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
Trending Videos