सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MLA inaugurated development works worth Rs 1.23 crore

Maharajganj News: 1.23 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated development works worth Rs 1.23 crore
विज्ञापन
क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान : विधायक
Trending Videos

फरेंदा। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित 1.23 करोड़ की लागत की विकास कार्यों का लोकार्पण बृहस्पतिवार को परसिया खुर्द में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक ने क्षेत्र के विकास व जनता की मूलभूत सुविधाओं के विशेष ध्यान देने की बात कही।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान करने की जिम्मेदारी है। क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मरम्म्त कराने से लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक ने एसएनजी से सेमराडाड़ी संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, सेमरहनी फरेंदा, भगवतनगर परसिया होते हुए चौतरवा सोनबरसा मार्ग सीसी मार्ग का निर्माण कार्य, ओडवलिया से पिपरा विशम्भरपुर सम्पर्क मार्ग के आबादी भाग में सीसी मार्ग का निर्माण कार्य, मधुकरपुर महदेवा से बरगदवा मार्ग की आबादी भाग में सीसी मार्ग सहित विशेष मरम्मत कार्य, डंडवार बुजुर्ग लिंक मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, फरेंदा महराजगंज मार्ग के जंगल जोगियाबारी मार्ग की आबादी भाग में सीसी मार्ग का निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अजय चौधरी, जयप्रकाश लाल, झिनकू चौधरी, रामनरायन चौरसिया, धर्मराज चौहान, विनय तिवारी, हनुमान प्रसाद, राजन शुक्ला, चुन्नू दबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed