सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress demands Education Minister's resignation over NEET paper leak case.

Maharajganj News: नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congress demands Education Minister's resignation over NEET paper leak case.
विज्ञापन
कांग्रेस का आरोप- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार

महराजगंज। शहर के वीर बहादुर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2018, 2021, 2022, 2024 और 2026 में नीट परीक्षा में गड़बड़ियां और पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बावजूद इसके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया।

विजय सिंह ने दावा किया कि 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें सामने आईं। इसके बाद सरकार को परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि नीट ही नहीं बल्कि लेखपाल भर्ती, यूपी पुलिस भर्ती, यूपीएसआई, आरओ-एआरओ, एसएससी जीडी और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी पेपर लीक और अनियमितताओं की भेंट चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीट पेपर लीक से उपजे मानसिक तनाव के कारण देश के विभिन्न राज्यों में कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली। कांग्रेस इसे केवल आत्महत्या नहीं बल्कि सरकार उत्प्रेरित हत्या मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र छपने के बाद बिचौलियों के माध्यम से लाखों रुपये लेकर उन्हें बेचा जाता है और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को समझने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया है। इसके तहत कोटा से महारैली की शुरुआत की गई है और देशभर में छात्रों से संवाद कर सुझाव लिए जा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था निजीकरण, केंद्रीकरण और भ्रष्टाचार से प्रभावित है, जिससे आम परिवारों पर शिक्षा का आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, कपिल देव शर्मा, विनोद सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed