सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consignment of drugs recovered, one arrested

Maharajganj News: नशीली दवाइयों की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Consignment of drugs recovered, one arrested
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बटईडिहा गांव के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 150 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने आरोपी आमिर खान (32) निवासी ग्राम सुकरौली थाना सोनौली जनपद महराजगंज को दबोचा। जांच के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक के झोले में दो पन्नियों में प्रतिबन्धित नशीली दवाइयां बरामद हुईंष इनमें ब्यूप्रेर्नोफाइन इंजेक्शन 50 एम्पुल, सेरेजैक डाइजीपॉम इंजेक्शन 50 एम्पुल, एबॉट प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन के 50 एम्पुल थे। प्रतिबंधित दवाओं के कुल 150 एम्पुल पकड़ में आने पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। सब इंस्टपेक्टर सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही थाना सोनौली और कोल्हुई में एनडीपीएस एक्ट व सोनौली में यूपी गैंगेस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed