सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Create awareness about traffic management and safety

Maharajganj News: यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के प्रति करें जागरूक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Create awareness about traffic management and safety
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक
Trending Videos

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति एवं परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देशित किया कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा यातायात पुलिस की ओर से बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए तथा सड़क सुरक्षा सावधानी बरतने पर विशेष बल दिया जाए। इसके अतिरिक्त, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए अभियान चलाकर जागरूक किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय बसों एवं टैक्सियों के चालकों की नियमित रूप से आंखों की जांच, लाइसेंस की जांच तथा उनका समुचित प्रशिक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि एंबुलेंस चालकों सहित अन्य वाहन चालकों को ब्लॉक स्तरीय सीएचसी पर सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए, जिससे चालक यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को बसों, टैक्सियों एवं ई-रिक्शा में अत्यधिक संख्या में न बैठाया जाए। जिलाधिकारी की ओर से अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि पुल एवं पुलियों की टूटी हुई रेलिंग को सुदृढ़ कराया जाए तथा दुर्घटना संभावित स्थलों एवं तीव्र मोड़ों को चिह्नित कर वहां साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं अन्य संकेतक लगाए जाएं।
मानक से तेज वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस चालान कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में आरके मिश्रा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सर्वजीत वर्मा एआरएम, मनोज सिंह, एआरटीओ, रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आनंद सिंह, टीआई एवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed