सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against four people including two named in the case of cheating a grain trader

Maharajganj News: गल्ला कारोबारी से ठगी के मामले में दो नामजद समेत चार पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including two named in the case of cheating a grain trader
विज्ञापन
- कुशीनगर के कारोबारी से जालसाजों ने सोना देने के नाम पर की है आठ लाख की ठगी
Trending Videos


- तहरीर पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों में एक बस्ती व दूसरा नेपाल का, दो आरोपी अज्ञात

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे इलाके में कुशीनगर के गल्ला कारोबारी के साथ सोने का बिस्किट देने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने एक बस्ती व दूसरा नेपाल और दो अज्ञात आरोपियों पर कार्रवाई की है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सन्नी कुमार गुप्ता निवासी थाना खड्डा कुशीनगर ने बताया कि उनकी दुकान पर मुन्ना निवासी ग्राम कुसम्हा जिला नवल परासी नेपाल एक वर्ष से आता जाता था। उसने सोने के कारोबार का झांसा देकर एक व्यक्ति से नेपाली मोबाइल नंबर से बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 मार्च को उन्हें बहला-फुसलाकर संतकबीरनगर के जिगिना केनौना तालाब के दक्षिण तरफ रोड पर बुलाया और दूसरे व्यक्ति से 14 लाख 50 हजार रुपये की कीमत के सोने का लेनदेन किया, जिससे उनको सोने के कारोबार का विश्वास हो गया। इसी भ्रम की वजह से मुन्ना के साथ वह फिर 23 मार्च को भी वहीं पर आए। वहां उन्हें सोने का बिस्किट दिया। उसे हाथ में लेने पर कहा कि असली नहीं है, इस पर मुन्ना ने कहा कि असली है।
इसके बाद वह आठ लाख रुपये एक व्यक्ति को दे दिए। उसने रुपये रखकर आने की बात कही, जिस पर वह मुन्ना के साथ वहीं रुक गए। कुछ देर बाद वह आया और उन दोनों को बाइक पर बैठाकर केनौना तालाब की तरफ लेकर जा रहा था। उसी दौरान दो वर्दीधारी आए और उनकी गाड़ी रोक ली। वर्दीधारियों ने अपशब्द कहते हुए कहा कि इन दोनों के साथ क्यों घूम रहे हो। उनको वहीं धक्का देकर मुन्ना उसके साथ के व्यक्ति को अपने साथ लेकर जाने लगे।
अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह होने पर शोर मचाया और बाद में घर चले गए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रदीप कुमार निवासी तोहदर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती, मुन्ना चौहान निवासी कुसम्हा जिला नवल परासी नेपाल व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित ने ऐसे की बस्ती के आरोपी की पहचान
घटना के बाद पीड़ित सन्नी गुप्ता खुद को ठगा महसूस करके नकली सोने का बिस्किट लेकर अपने घर चले गए। सुबह जब उन्होंने बैग चेक किया तो उसमें एक पैथोलॉजी का लिफाफा रखा था। लिफाफे पर मिस्टर प्रदीप कुमार लिखा हुआ था। पैथोलॉजी पर फोन करने के बाद 19 मार्च को आरोपी के खून की जांच होने की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित ने मुंडेरवा पहुंचकर पैथाेलॉजी एवं अन्य स्थानों पर अपने स्तर से जांच की। आरोपी के बारे में पता करने के बाद पीड़ित ने मुंडेरवा थाने में शिकायत की। इसके बाद घटनास्थल कांटे चौकी क्षेत्र में होना पाया गया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस से घटना की जानकारी दी, और तब प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed