सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Survey for Housing Development Colony completed, preparations for land acquisition in full swing

Maharajganj News: आवास विकास कॉलोनी के लिए सर्वे पूरा, भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Survey for Housing Development Colony completed, preparations for land acquisition in full swing
विज्ञापन
- जंगल कला और हाईवे किनारे मलोरना में बनाई जाएगी कॉलोनी
Trending Videos

- 100 एकड़ में होगा निर्माण, भूमि अधिग्रहण की तैयारी में प्रशासन

संतकबीरनगर। जिला बनने के 28 साल बाद भी आवास विकास काॅलोनी की आस पूरी नहीं हो पाई थी। इससे शहर का अव्यवस्थित रूप से विकास हो रहा है। इससे नगर पालिका प्रशासन को नई काॅलोनियों तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन की पहल पर आवास विकास काॅलोनी बनाने का काम शुरू किया गया है।
इसके तहत 100 एकड़ भूमि पर आवास विकास काॅलोनी बनाने की तैयारी चल रही है। सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है और भूमि अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। आवास विकास काॅलोनी बनाने के लिए मेंहदावल रोड पर जेल के पीछे जंगल कला और हाईवे के किनारे मलोरना के पास जमीन का सर्वे कराया गया है। यह आवास विकास काॅलोनी हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों को किफायती दर पर सुविधाओं से युक्त आवास मिल सकेंगे। अभी निजी प्लॉटिंग करने वाले लोग किसानों से जमीन लेकर बिना पंजीकरण के कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं। इससे शहर का अव्यवस्थित और बेतरतीब विकास हो रहा है। इस समस्या को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए किसानों से जमीन की खरीद की जानी है। प्रशासन अब जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। 1997 में जिला सृजन के बाद आवास विकास काॅलोनी की आस पूरी नहीं हो सकी है।


आवास विकास काॅलोनी में मिलेंगी यह सुविधाएं
शहर में बनने वाली आवास विकास कॉलोनी में बेहतर सड़कें, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, पार्क, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। इसके साथ ही कॉलोनी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे व्यवस्था रहेगी। इससे जहां शहर का अव्यवस्थित विकास रुकेगा, वहीं लोगों को लाभ मिलेगा। शहर के निवासी भगवान दास, दीपचंद्र गुप्ता आदि ने कहा कि आवास विकास काॅलोनी बनने से रियायती दर पर आवास आवंटित हो सकेगा।


आवास विकास काॅलोनी के लिए दो स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है। सर्वे का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। इसके बनने से लोगों को काफी लाभ होगा।
-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed