{"_id":"69cae6cc967a3c82fd09e3b9","slug":"demonstration-held-regarding-operation-of-illegal-private-hospitals-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174360-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध निजी अस्पतालों के संचालन को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध निजी अस्पतालों के संचालन को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, कार्रवाई की मांग
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया। व्यापारियों ने प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होमों में बिना योग्य चिकित्सकों के चल रहे अवैध संचालन के खिलाफ आवाज उठाई।
धरना स्थल पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पशुपतिनाथ गुप्त ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कई ऐसे निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। जिनके संचालक स्वयं योग्य डॉक्टर नहीं हैं। वे सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए अन्यत्र काम करते हैं। डॉक्टरों के कागजात लगाकर लाइसेंस प्राप्त कर लेते हैं। आरोप लगाया गया कि पूरे जनपद में हर महीने 2-4 मौतें गलत इलाज और ऑपरेशन के कारण निजी अस्पतालों में हो रही हैं।
धरने में कृष्ण मोहन गुप्ता, दामोदर, श्रीकृष्णा, सिंकंदर रौनियार, श्रवण वर्मा, प्रदीप वर्मा, विजय अग्रहरी, अमरजीत, कमल गुप्ता, धीरज यादव, रामचंदर, मोहन मौजूद रहे।
Trending Videos