{"_id":"69e545adcdb23404770571ed","slug":"deputy-cmo-inspected-and-created-awareness-about-prevention-of-communicable-diseases-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175654-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण कर संचारी रोगों से बचाव को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण कर संचारी रोगों से बचाव को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को हीट वेव के बारे में जानकारी देने को कहा
महराजगंज। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रानगर में आरोग्य मेला का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने किया। उन्होंने मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
मौके पर डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दे रही थीं। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि अब तक 22 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। सभी स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी पर उपस्थित थे। डॉ. केपी सिंह ने मौके पर सभी स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को हिट वेब के माध्यम से भी जागरूक किया जाए। साथ ही दस्तक संचारी अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। संचारी रोगों से बचाव के उपायों, लक्षणों और समय पर इलाज की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
डिप्टी सीएमओ ने निर्देश दिया कि सभी ड्यूटी स्टाफ समय पर मौजूद रहें। पोर्टल पर मरीजों की फीडिंग समय से की जाए। सभी ब्लॉकों से अंतिम रिपोर्ट 4 बजे तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से सबमिट कर दी जाए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेला स्थल पर स्टाफ नर्स शिल्पा, सुमन पांडे, फार्मासिस्ट हरिकेश, कन्हैया स्पोर्ट स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X