सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discussion held on ensuring public participation in Dr. Ambedkar's birth anniversary programme

Maharajganj News: डॉक्टर आंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर की चर्चा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Discussion held on ensuring public participation in Dr. Ambedkar's birth anniversary programme
विज्ञापन
महाराजगंज। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
Trending Videos

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी मिलेगी और वे निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगी। उन्होंने डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, भाईचारा और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दोनों कार्यक्रमों को पूरे उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती के साथ मनाया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रमों की रूपरेखा बूथ स्तर तक तैयार की जाए और अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति यात्रा, नारी शक्ति दीवार लेखन, बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं। पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, अंगद गुप्ता,अशोक तिवारी, कुरसेद अंसारी, प्रदीप उपाध्याय, सरोज पांडेय, शैलेश पांडेय, डॉ. फरीदा इरम, बाबू नंदन शर्मा, ठाकुर रौनियार, सुमित्रा भारती, वंदना तिवारी, अमरनाथ पटेल एवं गौतम तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed