{"_id":"6a0639ffd977355c84042ae8","slug":"discussion-on-the-rights-and-protection-of-children-under-mission-shakti-50-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177296-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चों के अधिकार व संरक्षण पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चों के अधिकार व संरक्षण पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 चरण-2 के अंतर्गत बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत गनेशपुर स्थित पंचायत भवन में ग्राम नियोजन केंदर संस्था के तत्वावधान में ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में बाल संरक्षण एवं बच्चों के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विनोद शर्मा ने की, जबकि संचालन क्लस्टर कॉर्डिनेटर अभय सिंह ने किया।
ग्राम नियोजन केंद्र के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट अभिषेक पाठक ने मिशन वात्सल्य एवं ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में मिशन वात्सल्य की कार्यप्रणाली, समिति के गठन तथा उसके दायित्वों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति कानूनन बच्चा माना जाता है। साथ ही बच्चों के चार प्रमुख अधिकार जीवन, विकास, संरक्षण एवं सहभागिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल विवाह, तस्करी एवं शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर विमर्श करते हुए ग्राम स्तर पर जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान एवं उनके संरक्षण में समिति की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा डीसीपीयू, जेजेबी, सीडब्ल्यूसी की कार्यप्रणाली तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद शर्मा, फिरोज अली, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज भारती, संगीता भारती, कॉर्डिनेटर अभय सिंह, विनोद पटेल, नेहा, मुकेश मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos