सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM angry over delay in projects

Maharajganj News: परियोजनाओं में विलंब पर डीएम नाराज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
DM angry over delay in projects
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदायी संस्थाओं के साथ कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग परियोजना में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Trending Videos

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं भवन निर्माण परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन, पेयजल, जल निकासी, बाह्य परिसर विकास और अन्य आवश्यक इंतजामों को सुनिश्चित करें। उन्होंने आवासीय विद्यालयों में परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निर्मित शौचालयों की उपयोगिता जांच पंचायतीराज विभाग और नगर निकाय के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पर्यटन परियोजनाओं में पूर्ण परियोजनाओं के हैंडओवर के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं तकनीकी वजहों से विलंबित हैं उनमें कार्यदायी संस्था प्रशासकीय विभाग के साथ समन्वय करते हुए समाप्ति तिथि में वृद्धि हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed