{"_id":"69c83e39564febf2c6098265","slug":"dpo-warned-in-review-meeting-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1272968-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समीक्षा बैठक में डीपीओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समीक्षा बैठक में डीपीओ को चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर शाम डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड के प्रगति का आकलन किया। सैम व मैम श्रेणी बच्चों के पोषण का बेहतर इंतजाम न होने पर डीपीओ दुर्गेश कुमार को चेतावनी देकर सुधार का निर्देश दिया।
देर शाम आयोजित बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग विभाग की समीक्षा में डीएम ने बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि बी, सी-डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं सी-स्वीकार नहीं किया जाएगा। उक्त विभाग जिनकी प्रगति संतोष जनक नहीं है वह सुधार करें। अगर खराब प्रगति की स्थिति बनी रही तो संबंधित विभाग की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार को सैम (अति गंभीर कुपोषित) व मैम (मध्यम कुपोषित) बच्चों को चिह्नित कराने के बाद विशेष पोषण और देखभाल प्रदान की जाए। इन कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली, गर्म पका भोजन, और स्वास्थ्य जांच में निरंतरता सुनिश्चित करें।
इन्होंने दी विभागीय रिपोर्ट
समीक्षा बैठक में सीडीओ महेंद्र प्रताप, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, बीएसए रिद्धि पांडेय, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी मौजूद रहे जिन्होंने अपने विभागों की प्रगति की रिपोर्ट दी।
Trending Videos