सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to western disturbance, clouds remained throughout the day.

Maharajganj News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे दिन छाए रहे बादल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Due to western disturbance, clouds remained throughout the day.
आसमान में छाए बादल।
विज्ञापन
10 किमी प्रति घंटा रही हवा, देर शाम सुहाना हुआ मौसम
Trending Videos

महराजगंज। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार तराई में लगभग पूरे दिन बादलों का डेरा रहा। इसके कारण न्यूनतम तापमान 18 व अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम छह बजे के बाद 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने मौसम को सुहाना किया।
पश्चिमी विक्षोभ ने तराई का मौसम एक बार फिर बदला है। शुक्रवार की तरह शनिवार भी बादलों की आवाजाही और हवा ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई। दिन के समय हवा की रफ्तार कम रही लेकिन शाम छह बजे के बाद इसकी बढ़ी रफ्तार ने मौसम को ठंडा बनाने का कार्य किया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में एक अप्रैल तक बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो या तीन दिनों तक छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी यूपी के बिहार से सटे जनपदों में हल्की बारिश, मेघ गर्जना का अनुमान एक अप्रैल तक बना रहेगा।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed