सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-rickshaw driver beaten up over passenger seating dispute

Maharajganj News: सवारी बैठाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक को पीटा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver beaten up over passenger seating dispute
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के स्टेशन चौराहा पर शनिवार की रात करीब 11 बजे सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद एक पक्ष से दुर्गेश निवासी महेंद्र नगर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शनिवार की रात दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन आई थी। स्टेशन चौराहा पर वह सवारी बैठाने के लिए ई-रिक्शा लेकर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान एक ऑटो चालक अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। जब तक पुलिस पहुंचती उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed