सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father and son died in a road accident while going to distribute invitation cards.

Maharajganj News: निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे पिता-पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Father and son died in a road accident while going to distribute invitation cards.
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के विवेकानंद नगर निवासी पिता-पुत्र रविवार की सुबह बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। बउरहवा मंदिर के पास गिट्टी लदी ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो, जिन्हें सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत्यु घोषित करते हुए पुत्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। विवेकानंद नगर निवासी राजू रौनियर (59) अपने बड़े पुत्र हरिश्चंद्र रौनियर (32) के साथ बाइक से बेटी की शादी का पहला निमंत्रण पत्र हरपुर पकड़ी के बउरहवा बाबा मंदिर में देने जा रहे थे। बेटी की शादी 24 फरवरी को तय है। अभी मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रक के चपेट में आ गए जिससे दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया और हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। राजू की जिला अस्पताल जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया की चालक सहित ट्रक को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed