फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Filthy water flowing on the road; villagers staged a protest demanding a solution.

Maharajganj News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Filthy water flowing on the road; villagers staged a protest demanding a solution.
भिटौली। महीनों से सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी को लेकर घुघली विकास खंड के भिटौली के ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव में मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी बहने से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय लोगों से की फिर भी अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली जाम होने और नाली के पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का सामाधान नहीं होगा तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में ब्रह्मा गोंड, राजबहादुर यादव, मनोज यादव, गिरिजेश यादव, अनिरुद्ध प्रसाद, छोटेलाल, मिश्रीलाल चौधरी, जितई प्रसाद, रामनारायण, जय प्रकाश पांडेय, सुदर्शन यादव, हीरामन, अंगद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed