{"_id":"6a84c18f1ed2ddbb0a08e7f1","slug":"water-atm-out-of-order-for-a-year-residents-grappling-with-drinking-water-crisis-maharajganj-news-c-206-1-mhg1037-183472-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक साल से खराब पड़ा वाटर एटीएम, पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक साल से खराब पड़ा वाटर एटीएम, पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया स्थित दुर्गा मंदिर पर राहगीरों तथा श्रद्धालुओं को पीने के लिए तीन साल पहले लगाया गया वाटर एटीएम प्लांट बीते एक साल से खराब पड़ा है।
सिंदुरिया दुर्गा मंदिर परिसर में शुद्ध पानी पीने के लिए लगाया गया ये वाटर एटीएम आज की तारीख में खराब है। मंदिर के कार्यकर्ता आपस में चंदा लगाकर इस एटीएम को दो बार बनवा चुके हैं। अबकी खराब हुआ तो मंदिर के कार्यकर्ताओं ने इसे खोलकर कमरे में सुरक्षित रखवा दिया है। इस मंदिर पर आए दिन कोई न कोई मांगलिक कार्यक्रम होता रहता है लेकिन शुद्ध पानी की किल्लत से स्थानीय जनता एवं अन्य राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पडता है।
इस संबंध में बीडीओ मिठौरा राहुल सागर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं रिसीव हुआ। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी के पति एवं प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता ने कहा कि मंदिर का वाटर एटीएम खराब होने की जानकारी है शीघ्र ही उस प्लांट को दूसरी जगह लगवा दिया जाएगा।