सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against two for beating a woman

Maharajganj News: महिला को पीटने के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two for beating a woman
विज्ञापन
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा टोला छोटकी बरैठवा में मारपीट का मामला सामने आया है। शबनम खातून ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


शबनम खातून ने बताया कि 24 अप्रैल को करीब तीन बजे शबाना ने उसकी कटरैन पर चढ़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जब शबनम ने इसका विरोध किया तो आलमगीर, शकरुननिशा तथा अन्य ने मिलकर बाल पकड़कर लात-घूंसे और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्य शबनम और गुलाफ्सा को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शबनम खातून ने बताया कि मारपीट में उसके बाएं हाथ में भी चोट आई है और पूरा परिवार इस घटना से सहमा हुआ है। थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आलमगीर और शकरुननिशा निवासी पिपरा टोला छोटकी बरैठवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed