सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested for kidnapping a teenager

Maharajganj News: किशोरी को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for kidnapping a teenager
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 27 अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी तलाशा फिर भी किशोरी का पता नहीं चल सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सन्नी गोंड को गिरफ्तार कर लिया। एसओ भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करके उसे न्यायालय भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed