{"_id":"6a6bb205d8cbcf17360e7fab","slug":"fir-registered-over-allegations-of-blackmail-and-sexual-exploitation-of-a-young-woman-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182352-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती को ब्लैकमेल यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती को ब्लैकमेल यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक पर फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी ने उसके होने वाले दूल्हे को आपत्तिजनक फोटो भेज दिया, जिससे उसका रिश्ता टूट गया।
पीड़िता के पिता द्वारा दिए तहरीर के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने आरोपी शोएब अख्तर के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर उसे लगातार धमकाया और मानसिक दबाव बनाकर उसका शोषण किया।
जब उसने विरोध किया और उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी ने उसके होने वाले पति को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर बदनाम करने की कोशिश की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।