फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women's groups will prepare 2.88 lakh Tricolours by Independence Day.

Maharajganj News: स्वतंत्रता दिवस तक महिला समूह तैयार करेंगी 2.88 लाख तिरंगा

Fri, 31 Jul 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Women's groups will prepare 2.88 lakh Tricolours by Independence Day.
एनआरएलएम को मिला लक्ष्य, 20 रुपये की दर से किया जाएगा भुगतान
विज्ञापन

पिछला भुगतान मिलने से नए प्रोजेक्ट के प्रति महिला समूहों में उत्साह
महराजगंज। इस बार सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों में भी समूह निर्मित तिरंगा लहराएगा। शासन स्तर से आदेश जारी कर जनपद को 2.88 लाख झंडा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक झंडे के एवज में 20 रुपये की दर से समूह महिलाओं को भुगतान दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत शासन ने जनपद को 2.88 लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया है। इस कार्य की जिम्मेदारी विभिन्न विकास खंडों में संचालित स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जानी है। महिलाएं अपने घर या ब्लाक मिशन कार्यालय से चिह्नित स्थान पर तिरंगा तैयार करेंगी। जिससे उन्हें रोजगार के साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

फरेंदा के ब्लॉक मिशन मैनेजर अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से तिरंगा निर्माण शुरू होने से पहले समूहों की महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के तहत तैयार किए गए सभी तिरंगे 15 अगस्त से पहले सभी स्कूलों सरकारी कार्यालय, विद्यालयों और आमजन तक ग्राम पंचायत के मार्फत पहुंचेंगे। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना इसका उद्देश्य है। पिछला भुगतान हो जाने से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाएं दोगुने उत्साह से निर्माण शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनपद को इस बार 2.88 लाख झंडा तैयार करने का लक्ष्य शासन से दिया गया है। इस बार समूह निर्मित झंडा ही स्कूल कालेज भी खरीदेंगें। शीघ्र ही निर्माण लक्ष्य ब्लॉक कार्यालयों का तय किया जाएगा।

-मो. जाकिर, उपायुक्त एनआरएलएम, महराजगंज।
-----------
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जरिए पिछले कई वित्तीय सत्र से 15 अगस्त पर लक्ष्य के अनुरूप तिरंगा तैयार किया जा रहा है। पिछले दो सत्र का बकाया भुगतान हो चुका है इसलिए इस बार दोगुने उत्साह से महिलाएं झंडा निर्माण में जुटी हैं।
-महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed