फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Head-on collision between Bolero and dumper; major accident averted.

Maharajganj News: बोलेरो-डंपर की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

Fri, 31 Jul 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between Bolero and dumper; major accident averted.
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-730 (एस) निचलौल-सिंदुरिया मार्ग पर घोड़हवा वार्ड के समीप गुरुवार को डंपर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बोलेरो में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्रामसभा रुदौली निवासी राजकुमार गौड़ पुत्र झिनकू प्रसाद अपने साथियों के साथ बोलेरो से निचलौल आए थे। वापस लौटते समय घोड़हवा वार्ड के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से उनकी बोलेरो की भिड़ंत हो गई। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। दोनों पक्षों को वाहन सहित थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed