फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Om Namah Shivaya' echoed in Shiva temples on the first day of Sawan.

सावन के पहले दिन शिवालयों में गूंजा ओम नम: शिवाय

Fri, 31 Jul 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
'Om Namah Shivaya' echoed in Shiva temples on the first day of Sawan.
पंचमुखी मंदिर इटहिया में पूजा अर्चन कर भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

महराजगंंज। सावन के पहले दिन जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना करते हुए भगवान शिवलिंग को जलाभिषेक किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया तो हरेक की जुबां पर ओम नम: शिवाय का मंत्रोच्चार था।
भारत- नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कोतवाली के पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार को की सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बाबा भोले नाथ को जलाभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर का पश्चिमी गेट खोल दिया गया। इसके बाद दो लाईन में खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जल चढ़ाने के लिए महराजगंज, परतावल, फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, गोरखपुर, बस्ती, परसामलिक, बरगदवां, ठूठीबारी समेत नेपाल के नवलपरासी, दाउन्ने, बर्दघाट, चोरमारा, त्रिवेणी, सूर्यपुरा, बेलाटारी, भुजहवां, अमानीगंज, महेशपुर, बुडंतवांपुर तथा बिहार से शिव भक्तों ने पंचमुखी भोले नाथ के दरबार में पहुंच जलाभिषेक कर कपूर अगरबत्ती जला कर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बताया कि सावन महीने में बेल के पत्ते, गाय का दूध, जल मात्र चढ़ाने से बाबा भोले नाथ प्रसन्न होकर भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत मंदिर परिसर के चारों तरफ पुलिस के जवानों की तैनाती किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से मंदिर परिसर की निगरानी किया जा रहा है। जलाभिषेक करने राहुल पैदल चले बाबा बैजनाथ धाम

पैदल बैजनाथ धाम रवाना हुआ युवक
सिसवा बाजार। मन्नत पूरी होने पर क्षेत्र के ग्राम कैमी निवासी राहुल बृहस्पतिवार को बैजनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए हैं। उन्हें गांव के सभी समुदायों के लोगों ने विदा किया। राहुल चौधरी ने बताया कि उन्होंने मन्नत पूरी होने पर 15 दिन पहले यह निर्णय लिया था कि वह पैदल यात्रा करके देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम जाकर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed