सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fog till afternoon, no relief from bright sunshine

Maharajganj News: दोपहर तक कोहरा, खिली धूप से राहत नहीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fog till afternoon, no relief from bright sunshine
कोहरे की बीच गुजरता बाइक सवार।
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में रविवार की दोपहर तक जहां कोहरे का बोलबाला रहा वहीं लगभग एक बजे के बाद खिली धूप राहत देने में विफल रही। कोहरा व बादलों के कारण आबोहवा में दृश्यता कम बनी रही। शाम चार बजे तक धूप के बाद लगभग 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ ने ठिठुरन बांटने में कोई कमी नहीं महसूस होने दी। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
Trending Videos

तराई के लोग फरवरी में ठिठुरन वाली ठंड झेलने को मजबूर हैं। बारिश के साथ सर्द पछुआ के चलते घने कोहरे के कारण न सिर्फ दृश्यता प्रभावित हो रही, बल्कि इससे टकराने वाली पछुआ शीतलहर का अहसास करा रही है। धूप निकलने के बाद लोगों को राहत नहीं मिल रही। ठिठुरन के कारण आवागमन में भी दुश्वारी बढ़ी है। शनिवार को दर शाम बढ़ा कोहरा दूसरे दिन रविवार दोपहर तक बरकरार रहा। इससे टकराने वाली पछुआ दोपहर तक शीतलहर सरीखी बनी रही। दोपहर के बाद हल्की धूप जरूर खिल गई लेकिन यह सर्दी से राहत देने में विफल रही। दृश्यता की स्थिति भी पूरे दिन कमजोर बनी रही। शाम चार बजे के बाद सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी महसूस की गई। वहीं देर शाम कोहरा का दायरा मजबूत होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed