{"_id":"6a3305245f8586280103fa8b","slug":"gram-panchayats-could-surpass-urban-local-bodies-if-their-revenue-increases-maharajganj-news-c-206-1-go11002-179427-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आय वृद्धि हो तो नगर निकाय को पछाड़ सकती हैं ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आय वृद्धि हो तो नगर निकाय को पछाड़ सकती हैं ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनिल जोशी ने लखनऊ में किया जनपद का प्रतिनिधित्व
आयोग सचिव ने किया मंडल की बौद्धिकता को सलाम
महराजगंज। लखनऊ में आयोजित वित्त विभाग व पंचायतीराज विभाग की संगोष्ठी में जनपद का प्रतिनिधित्व प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने किया। परसौनी ग्राम पंचायत के प्रशासक अनिल ने ग्राम पंचायतों के आय सृजन करने के मार्ग को प्रशस्त करने की बात आयोग सचिव के समक्ष रखी। कहा कि अगर ग्राम पंचायतों की आय वृद्धि हो जाए तो वह नगर निकाय को पछाड़ने का माद्दा रखती हैं।
बुधवार को लखनऊ में पंचायतीराज विभाग के प्रतिनिधिमण्डल संग संगोष्ठी कर वित्त आयोग ने ग्राम पंचायतों को कैसे विकसित किया जाए और क्यों परिवर्तन किए जाए इसे लेकर चर्चा की गई। गोरखपुर मंडल से पांच सदस्यीय टीम की घोषणा चार जून को पंचायतीराज के उपनिदेशक हिमांशु ठाकुर ने किया था। महराजगंज से इस समिति में मिठौरा ब्लॉक परसौनी के निवर्तमान प्रधान व मौजूदा प्रशासक अनिल जोशी शामिल रहे।
आम सृजन का मार्ग बताते हुए अनिल ने कहा कि गांव-गांव लाखों की लागत से अमृत सरोवर बनवाया गया है, लेकिन इसे पट्टे पर देने का काम तहसील से होता है। आवंटन कहीं से भी हो लेकिन सरोवर के पट्टे का पैसा ग्राम पंचायत के खाते में आना चाहिए जो नहीं हो रहा है। आखिर अमृत सरोवर निर्माण की पृष्ठभूमि ही यही है कि इससे ग्राम पंचायतों की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हरपुर, सहजनवा गोरखपुर के प्रशासक मदन मुरारी गुप्ता ने आरआरसी सेंटर बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कम से कम तीन सफाई कर्मियों के तैनाती की बात रखी।
बेलथरा, भाटपाररानी देवरिया के निवर्तमान प्रधान सत्येंद्र पाठक ने डिजिटल लाइब्रेरी को विजुअल (वीडियो कान्फ्रेन्स से साक्षात्कार आदि सुविधा युक्त) बनाने पर जोर दिया कहा कि अगर सुविधा बेहतर मिले तो युवा इसके लिए शुल्क देने से भी पीछे नहीं हटेंगे जिससे पंचायतों को अतिरिक्त कमाई का मार्ग मिलेगा। कुशीनगर के कोल्हुआ से अकबर अंसारी तो ब्लाॅक प्रमुख के रूप में बेलघाट, गोरखपुर की पूजा ने प्रतिभाग किया।
अनिल कुमार जोशी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर मंडल के प्रतिनिधि मंडल की बातों से राज्य वित्त आयोग के सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव काफी प्रभावित हुए और इसे कार्ययोजना में लाने की बात कही।
वर्जन
गोरखपुर मंडल से पंचायतीराज विभाग ने छठे वित्त आयोग संगोष्ठी के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की थी। जनपद का प्रतिनिधित्व इसमें अनिल जोशी ने किया।
श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज