{"_id":"6a8373f6bd3cc51c720ddc07","slug":"handball-gorakhpur-team-emerges-as-overall-champion-maharajganj-news-c-7-1-gkp1055-1421158-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल : गोरखपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल : गोरखपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर/महराजगंज। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सोमवार को माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मंडल की टीम 21 से 25 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में गोरखपुर ने महाराजगंज को 15-07 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। अंडर-17 बालक वर्ग में भी गोरखपुर ने महाराजगंज को 09-02 से शिकस्त दी। अंडर-14 बालक वर्ग में मंडल के चारों जनपदों में केवल गोरखपुर की टीम ने प्रतिभाग किया, जिससे उसे वॉकओवर मिला।
अंडर-17 बालिका वर्ग में गोरखपुर ने महाराजगंज को 14-07 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में मंडल से केवल गोरखपुर जनपद की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. मुन्ना तिवारी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन विवेकानंद मिश्र और अभय प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. जनार्दन सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, जय हिंद यादव, आलोक श्रीवास्तव, रतिंद्र रंजन पांडेय, सुशील शाही आदि मौजूद रहे।