सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If the voter is unable to reach on the scheduled date, then the hearing should be held on the next date.

Maharajganj News: मतदाता नियत तिथि पर नहीं पहुंच पा रहे तो अगली तिथि में करें सुनवाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
If the voter is unable to reach on the scheduled date, then the hearing should be held on the next date.
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते मंडलायुक्त अनिल ढींगरा। 
विज्ञापन
महराजगंज। मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा ने विकास खंड परतावल में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के लिए निर्धारित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने जारी नोटिसों की संख्या की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
Trending Videos

ईआरओ पनियरा ने बताया कि नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस की संख्या 40,912 है जबकि लगभग 51,000 मतदाताओं को तार्किक विसंगति के लिए नोटिस भेजा गया है। ईआरओ पनियरा ने बताया कि इस दौरान लगभग 11,500 फॉर्म 06 भी प्राप्त किया गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि यदि कोई मतदाता नियत तिथि पर नहीं पहुंच पाता है तो उसकी सुनवाई अन्य तिथियों में सुनिश्चित करें। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए ईआरओ पनियरा सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई शुचितापूर्ण तरीके से सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने सुनवाई स्थल पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने जनपद में एसआईआर के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों और समस्त ईआरओ के साथ की गई। सभी ईआरओ ने विधानसभावार अब तक की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि अपने बीएलए के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को सुनवाई स्थल पर भेजें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जल्द ही सुनवाई स्थलों का विकेंद्रीकरण कर रहा है और अब जारी नोटिस की सुनवाई बड़े मतदान केंद्रों सहित अन्य स्थलों पर होगी। ताकि मतदाताओं को अपने मतदान स्थल से बहुत दूर न जाना पड़े।
मंडलायुक्त ने सभी तहसीलों को निवास प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ सुनिश्चित करें कि मतदाता आसानी से फॉर्म 06 जमा कर सकें और फॉर्म 07 के तहत विलोपन की प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से हो। राजनीतिक दलों के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ को पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाए और ईआरओ सुनिश्चित करें कि शत–प्रतिशत इच्छुक मतदाताओं को फॉर्म 06 उपलब्ध रहे। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed