सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother-in-law and daughter-in-law attacked over land dispute, FIR lodged

Maharajganj News: जमीन के विवाद में सास-बहू पर हमला, प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law attacked over land dispute, FIR lodged
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सास-बहू पर हमले का मामला सामने आया है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता सुमन निवासी ग्राम बागापार टोला बरईठवा ने 4 फरवरी को थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शाम करीब 4 बजे वह निजी जमीन पर शौचालय का गड्ढा खोदवा रही थीं। इस दौरान उनके पटीदार किशन और राजू ने निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने खुबलाल व उनके रिश्तेदार सुदामा ग्राम पतरेंगवां, थाना सिन्दुरिया और गोरख ग्राम पिपरा काजी, थाना निचलौल को भी बुला लिया। सभी ने एकजुट होकर सुमन और उनकी सास विमला पर लाठी-डंडे, रॉड से हमला कर दिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी किशन, राजू, खूबलाल, सुदामा, गोरख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed