सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board: For the first time, state-level mobile squads will monitor the exams.

यूपी बोर्ड : पहली बार राज्य स्तरीय सचल दल करेगा परीक्षा की निगरानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
UP Board: For the first time, state-level mobile squads will monitor the exams.
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में शुचिता निर्धारण के लिए इस बार राज्यस्तरीय सचल दल भी सक्रिय रहेंगे। बोर्ड सचिव के निर्देशन में डायट प्राचार्य को गोरखपुर मंडल के माध्यमिक स्कूलों का पर्यवेक्षण सुपुर्द किया गया है। साथ ही जनपद वार पर्यवेक्षण की व्यवस्था में डायट सिद्धार्थनगर के उप प्राचार्य को जिले की जिम्मेदारी सौंपा गई है।
Trending Videos

यूपी बोर्ड 2026 की तैयारी जनपद में तेजी से पूरी हो रही है। एआई लैस सीसीटीवी कैमरे के जरिये परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन किया जा चुका है। साथ ही जनपद स्तर से भी प्रायोगिक परीक्षाओं पर नजर रखी जा रही है। यूपी बोर्ड ने पहली बार राज्य स्तर से भी निगरानी का निर्धारण करते हुए जिम्मेदारी तय कर मंडल व जनपद स्तर पर पर्वेक्षक तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर जनपद शामिल हैं। यहां के माध्यमिक स्कूलों का पर्यवेक्षण डायट प्राचार्य आजमगढ़ अमरनाथ राय को सुपुर्द किया गया है। इसी प्रकार महराजगंज का पर्यवेक्षण अधिकारी डायट उप प्राचार्य सिद्धार्थनगर उमेश कुमार त्रिपाठी को बनाया गया है। डीआईओएस कार्यालय में इस संदर्भ में पत्र भेजकर बोर्ड की तरफ से अवगत कराया गया है। बता दें कि जनपद में कुल 278 स्कूलों के 70,701 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जनपद में कुल 104 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed