{"_id":"6a554a6bd8c2fd187d0ad6d1","slug":"instructions-issued-to-adopt-a-zero-tolerance-approach-towards-border-security-and-the-prevention-of-smuggling-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-161186-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीमा सुरक्षा व तस्करी रोकने में शून्य सहनशीलता अपनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीमा सुरक्षा व तस्करी रोकने में शून्य सहनशीलता अपनाने के निर्देश
Tue, 14 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के कृष्णानगर में एआईजी ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के एआईजी पोखरेल ने किया सीमावर्ती खुनुवां, बढ़नी और अलीगढ़वा बाॅर्डर का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर/ खुनुवां। सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) नेपाल के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) अंजनी कुमार पोखरेल ने अलीगढ़वा, खुनुवां और बढ़नी अंतरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, तस्करी नियंत्रण और राजस्व चोरी रोकने के लिए सरकार की जीरो टॉलरेंस (शून्य सहनशीलता) नीति को पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ सीमा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
लुंबिनी प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान एआईजी पोखरेल ने रविवार को शाम कपिलवस्तु जिले के कृष्णनगर, खुनुवां और चाकरचौड़ा भंसार (कस्टम) क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों को अवैध गतिविधियों, तस्करी और राजस्व चुहावट (राजस्व हानि) पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्क रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआईजी पोखरेल ने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और सीमा सुरक्षा, तस्करी रोकथाम और राजस्व संरक्षण से जुड़े सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए स्थानीय समुदाय और सशस्त्र प्रहरी के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि वर्षाकाल शुरू होने के कारण बाढ़, जलभराव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में किसी भी सूचना के प्राप्त होने के छह मिनट के भीतर आवश्यक राहत और सुरक्षा उपकरणों के साथ बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना करने की तैयारी हर समय बनी रहनी चाहिए। इसके लिए सभी अधीनस्थ इकाइयों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सशस्त्र प्रहरी बल मुख्यालय के अनुसार, सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देशभर में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कपिलवस्तु स्थित नंबर 28 गण मुख्यालय और अधीनस्थ इकाइयों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरे में नंबर 5 विंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रुपन्देही के वाहिनीपति सशस्त्र प्रहरी नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक अधिकारी भी मौजूद रहे। कपिलवस्तु के निरीक्षण के बाद अधिकारियों की टीम रुपन्देही और नवलपरासी जिले के सीमावर्ती नाकों का भी निरीक्षण करेगी।