{"_id":"6a5549de19fe129bc2062ae2","slug":"the-young-man-set-himself-on-fire-after-pouring-petrol-on-himself-maharajganj-news-c-7-1-gkp1046-1384798-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनफेरवा गांव में घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने रविवार देर शाम खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से वह कमर से ऊपर तक गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन और ग्रामीणों की मदद से उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, बाद में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी डंडा लेकर पति की ओर दौड़ी, जिसके बाद वह जान बचाने के लिए घर के पास स्थित मस्जिद में पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बताया जाता है कि इसके बाद युवक कहीं से पेट्रोल खरीदकर घर लौटा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उसकी पत्नी और पड़ोसियों की मदद से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया गया। इलाज के लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा भी जुटाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्ष की एक बेटी और तीन वर्ष का बेटा शामिल है। उधर, गोल्हौरा पुलिस का कहना है कि घटना की कोई सूचना या तहरीर अभी तक नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।