सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Khalilabad-Bansi rail line: Work on service road and underpass in Malorna in full swing

खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन : मलोरना में सर्विस रोड और अंडरपास का काम तेज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Khalilabad-Bansi rail line: Work on service road and underpass in Malorna in full swing
विज्ञापन
हाईवे के नीचे अंडरपास तैयार, रास्ते के लिए पाटी जा रही मिट्टी
Trending Videos

ओवरब्रिज के लिए सर्विस रोड का भी काम हुआ तेज
बखिरा-सांथा क्षेत्र में रेल पटरी बिछाने के लिए पाटी जा रही मिट्टी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन के लिए हाईवे स्थित मलोरना में काम तेज हो गया है। यहां ओवरब्रिज बनाए जाने से पूर्व सर्विस रोड का काम कराया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। साथ ही अंडरपास का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। सड़क के नीचे अंडरपास का काम पूरा हो गया है। अब रास्ता बनाने के लिए मिट्टी पटाई का काम चल रहा है।
खलीलाबाद से यह नई रेल लाइन बहराइच तक बनाई जाएगी। प्रथम चरण में बांसी तक 54 किलोमीटर की दूरी में काम कराया जा रहा है। इस कार्य को इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। खलीलाबाद के मलोरना में हाईवे पर ओवरब्रिज के लिए सर्विसलेन का कार्य शुरू करा दिया गया है, ताकि हाईवे से गुजरने वाले वाहन सर्विसलेन से होकर चलाए जाएं। रेल लाइन के निर्माण में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यहां अंडरपास का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। सड़क के नीचे अंडरपास का काम पूरा हो गया है। अब सड़क बनाने के लिए मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। वहीं बखिरा-सांथा में रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी पटाई का काम तेजी से कराया जा रहा है।
इस रेल मार्ग पर मलोरना से देवडाड़ तक 9.4 किमी तक का काम जेपीडब्ल्यू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड करा रही है। कंपनी को इस दूरी में ग्रामीण सड़कों पर कुल 10 पुल बनाने हैं। इसमें पांच का काम पूरा हो गया। तीन जगहों पर काम चल रहा है, जबकि दो स्थानों पर अभी रेलवे ने स्वीकृति नहीं दी है। पुल का काम तो चल रहा है, लेकिन रेल लाइन बिछाने के लिए मिट्टी नहीं मिलने के कारण काम धीमी गति से चल रहा है। कंपनी को बड़ी मुश्किल से मिट्टी मिल पा रही है। दो साल में 10 लाख घनमीटर के सापेक्ष कंपनी को केवल पांच लाख घनमीटर मिट्टी ही मिल सकी है।
कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि काम समय से पूरा हो जाएगा। वहीं मलोरना में सर्विस रोड बनने के बाद ओवरब्रिज का काम शुरू होगा। इसके लिए हाईवे पर बेस तैयार किया जा रहा है, क्योंकि पुल सिक्सलेन का बनेगा। इसी तरह बखिरा से आगे सांथा में रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। कुल मिलाकर कार्यदायी संस्थाओं का पूरा जोर समय से काम पूरा करने पर है।

-----------
बखिरा में रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू

खलीलाबाद-बांसी के बीच चार जगहों पर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएग। बखिरा इलाके में काम तेजी से चल रहा है। गौरा गांव में रेलवे स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। यहां पिलर की ढलाई का काम चल रहा है। गौरा से समदा गांव तक रेल पटरी बिछाने के लिए मिट्टी गिराकर उसे समतल करा दिया गया है। गौरा गांव के पास अंडरपास का भी काम पूरा कर लिया गया है। खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग करीब 240 किलोमीटर लंबा होगा। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed