सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scorpio Carrying Devotees Overturns in Maharajganj; Driver Dies, Two Critically Injured

झपकी आने से हुआ हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो, चालक की मौत- दो गंभीर

अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार को दर्शन करने के बाद सभी लोग स्कार्पियो से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक संतोष कुमार वर्मा लगातार रातभर गाड़ी चलाते हुए आए। मंगलवार सुबह जब वे भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा गांव के पास पहुंचे, तभी उन्हें झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और गड्ढे में पलट गई।

Scorpio Carrying Devotees Overturns in Maharajganj; Driver Dies, Two Critically Injured
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल से धरमौली की ओर जाने वाली नहर पटरी पर सोहरौना राजा गांव के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार महराजगंज कस्बे के शिवनगर पड़री निवासी रामदयाल वर्मा (54), उनकी पत्नी निर्मला (50), बेटा जितेंद्र (32), बहू रागिनी (30) तथा सतभरिया निवासी संतोष कुमार वर्मा (40) और उनकी पत्नी सुमन (36) बीते शनिवार को पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दर्शन करने के बाद सभी लोग स्कार्पियो से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक संतोष कुमार वर्मा लगातार रातभर गाड़ी चलाते हुए आए। मंगलवार सुबह जब वे भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा गांव के पास पहुंचे, तभी उन्हें झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और गड्ढे में पलट गई।

 हादसे में कार के नीचे दबने से चालक संतोष कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामदयाल वर्मा और उनकी पत्नी निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संतोष कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। 

गंभीर रूप से घायल रामदयाल और निर्मला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed