सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kotdar suspended for not giving ration by putting thumb

Maharajganj News: अंगूठा लगाकर राशन न देने के मामले में कोटेदार निलंबित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kotdar suspended for not giving ration by putting thumb
विज्ञापन
परतावल। क्षेत्र के ग्रामसभा कोटवा में अंगूठा लगवाकर राशन न देने के मामले में हुई जांच के बाद कोटेदार को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय खाद अधिकारी महराजगंज ने मौके पर जांच की। जांच में कोटेदार जुगल किशोर द्वारा व्यापक अनियमितता की पुष्टि हुई।
Trending Videos

अंत्योदय कार्डधारक राजी, नजमा खातून, नूरजहां, असगरी तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक जमीरुन, निशा, नसीमा, सितारा, आशिया, शबनम, अशर्फी, स्नेहा, हाजरा समेत करीब 30 लोगों ने लिखित बयान देकर बताया कि उनसे अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं दिया जा रहा था। जांच के दौरान संबंधित अधिकारी ने कोटेदार से दो माह का स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस पर कोटेदार द्वारा लगभग एक दर्जन लोगों के नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत किए गए जबकि 18 लाभार्थियों के शपथ पत्र वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपों की पुष्टि होने पर जांच आख्या के आधार पर कोटा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक परतावल ब्रजेश पाण्डेय ने बताया कि कोटवा के कोटेदार को निलंबित कर दिया गया है। आगे से ग्राम पंचायत कोटवा के सभी लाभार्थियों को राशन ग्राम पंचायत पिपरिया के कोटेदार राजेंद्र सोनी द्वारा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed