फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with great fanfare; devotees danced with joy.

Maharajganj News: धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, झूमते रहे श्रद्धालु

Fri, 17 Jul 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with great fanfare; devotees danced with joy.
सिसवा धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा। 
श्रद्धालुओं के जयकारे से भक्ति-भाव से सराबोर हो गया माहौल
विज्ञापन

सिसवा बाजार। क्षेत्र की ग्रामसभा बडहरा महंत मठ से बृहस्पतिवार को अपराह्न वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नृत्य व जयकारा लगाते हुए आगे-आगे चलते रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल आरती के बाद मंदिर का पट भक्तों के दर्शनार्थ खोला गया। इसके बाद मठाधीश संकर्षण रामानुज दास ने पूजा-अर्चना करके भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया। महाआरती के बाद मठाधीश ने रथ पर भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा व भाई बलराम को विराजमान किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति-भाव में सराबोर हो गया।
विज्ञापन

भक्त रथ को अपने कंधे से खींचते हुए जयकारा लगाते चल रहे थे। रथयात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद परसिया पुल, हिरणी नदी होते हुए बरवां दिगंबर नहर पर पहुंची। वहां भक्तों के दर्शन करने के उपरांत मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा के साथ निचलौल, सिंदुरिया, चौक, श्यामदेउरवा सहित अन्य थानों की पुलिस, पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed