{"_id":"6a5948c2e6cf86bcd6033503","slug":"tears-welled-up-in-the-new-mothers-eyes-the-moment-she-held-her-newborn-she-kept-kissing-her-daughter-while-weeping-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-181358-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवजात को पाते ही छलके प्रसूता के आंसू, रो-रोक बेटी को चूमती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवजात को पाते ही छलके प्रसूता के आंसू, रो-रोक बेटी को चूमती रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगल के बेड पर भर्ती महिला के जरिए एक युवक के माध्यम से गोरखपुर निवासी दंपति को सौंपा थी बच्ची
बुधवार को एक प्रसूता ने आर्थिक तंगी के कारण दूसरी महिला को सौंप दी थी बच्ची
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती प्रसूता को बृहस्पतिवार को उसकी बच्ची वापस मिल गई। प्रसूता ने आर्थिक तंगी के कारण अपनी नवजात बच्ची को दूसरी महिला को सौंप दिया था। पुलिस ने प्रसूता के बगल में भर्ती महिला के रिश्तेदार की मदद से नवजात को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। नवजात को गोद में पाकर मां के आंखों से आंसू छलक पड़े। वह बार-बार बेटी को चूमकर रो रही थी।
जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर क्षेत्र के श्रीनगर बांधा निवासी एक महिला 13 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने के बाद सीएचसी बनकटी में भर्ती हुई। ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता के पति की करीब डेढ़ माह पहले ही उसकी मृत्यु हो गई है। महिला के घर कोई कमाने वाला न होने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थी।
प्रसूता के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति की मदद से अपरचित महिला को बच्चा सौंप दिया। बच्चा लापता होने के सवाल पर महिला कई प्रकार से बयान दे रही थी। कुछ ही देर बार डॉक्टर की पूछताछ में महिला ने आर्थिक तंगी के कारण स्वेच्छा दूसरी महिला को बच्ची सौंपना स्वीकार कर लिया। जानकारी होते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और बच्ची की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
अस्पताल के अभिलेख के अनुसार, अस्पताल के प्रसूता वार्ड में ही भर्ती बगल की फरेंदा के मथुरानगर निवासी महिला से पूछताछ के बाद पता चला कि धानी ढाला निवासी एक युवक के सहारे नवजात को महिला ने गोरखपुर के रिश्तेदार एक दंपति को सौंपा दिया था। पुलिस युवक से जानकारी जुटाने के बाद उसे साथ गोरखपुर ले गई। वहां से नवजात को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मां को सुपुर्द कर दिया गया।
वर्जन
अस्पताल से गुमशुदा नवजात बच्ची को गोरखपुर से बरामद कर उसे मां को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि उसकी मां ने स्वेच्छा से अपनी बच्ची को पालन-पोषण के लिए दी थी।
-राघवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, फरेंदा
महिला की आर्थिक मदद के लिए लोग आए
आर्थिक तंगी की वजह से दूसरी महिला को बच्ची सौंपने वाली महिला के की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। आनंदनगर कस्बे के अधिवक्ता विनीत मणि त्रिपाठी अस्पताल में पहुंचे। महिला से कुशल क्षेम जानने के बाद उसको आर्थिक मदद देते हुए नवजात के पालन पोषण में आने वाली समस्या के समाधान के लिए उन्होंने आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया।