सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Marijuana was being smuggled from Thailand, three accused sent to jail

Maharajganj News: थाईलैंड से हो रही थी गांजे की तस्करी, तीनों आरोपी गए जेल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Marijuana was being smuggled from Thailand, three accused sent to jail
विज्ञापन
सोनौली। भारत में थाईलैंड से गांजा की तस्करी हो रही है। इसका खुलासा शनिवार की सुबह कस्टम और एसएसबी सोनौली ने की। अंतरराष्ट्रीय तस्करों के इस गिरोह में कई अन्य लोग शामिल हैं। जिसकी तलाश अब शुरू हो गई है। हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करते पकड़ी गई महिला समेत तीन को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

आरोपियों ने बताया कि दिल्ली की सुल्ताना नाम की महिला पहले पति-पत्नी को अपने पैसे से थाईलैंड बुलाती है। वहां होटल में इनके रहने खाने की अच्छी व्यवस्था करती है। 500 ग्राम के लिए एक लाख रुपये दिल्ली पहुंचाने के लिए मिलते लेकिन अधिक रकम की लालच देकर छह किलो हाइड्रोपोनिक वीड लिया और काठमांडो पहुंच गए। वहां तीसरा आरोपी एक होटल में लेकर गया और उसने एयरपोर्ट पर उसकी मदद कर दिल्ली के लिए मैत्री बस का सहारा लिया। एक ही बस से तीनों के टिकट बुक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा को तीन बैग में कपड़ों के बीच छिपा कर सोनौली पहुंचे और यहां पर जांच के दौरान पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि उच्च क्वालिटी के गांजा दिल्ली हरियाणा और गोवा के रेस्टोरेंट बार मे अधिक खपत है। सोनौली सीमा पर पकड़ा गया उच्च क्वालिटी का गांजा की तस्करों ने इतनी अच्छी पैकिंग की थी की स्कैनर मशीन से बच निकला, लेकिन कस्टम एसएसबी की सटीक सूचना और मशीन में पीले रंग के चार एक जैसे समान की शक पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को उक्त तीन बेग की तलाशी ली तो उसके पास से चार बैग मिले जिसकी जांच करने पर उनके अंदर 12 सफेद प्लास्टिक पैकेटों में 6.862 किलो ग्राम गांजापाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed