सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Massive drive against traffic-disrupting encroachments to begin on Friday.

Maharajganj News: यातायात प्रभावित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार से व्यापक अभियान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Massive drive against traffic-disrupting encroachments to begin on Friday.
नगर पालिका करेगा लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की अपील
विज्ञापन

महराजगंज। नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका प्रशासन सक्सेना चौराहे से लेकर फरेंदा मार्ग तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुगम बनाने के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अस्थायी दुकानों, ठेलों, टीनशेड, निर्माण सामग्री और अन्य प्रकार के अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है तथा आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अभियान से पूर्व नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने की सूचना प्रसारित की जाएगी। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों से अपील की है कि वे समय रहते स्वयं अपने अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटा लें। यदि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका प्रशासन स्वयं कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह अभियान केवल सड़क और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या विरोध को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed