{"_id":"69b9f3e1e92bb349690baaf4","slug":"middle-aged-mans-body-found-hanging-from-a-roof-pipe-maharajganj-news-c-208-1-deo1044-177216-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छत के पाइप से लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छत के पाइप से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव घर की छत के पाइप से लटका हुआ मिला। शव से दुर्गंध आने के कारण आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने एक से दो दिन पूर्व आत्महत्या कर ली होगी। मृतक की पहचान रुस्तम बहियारी निवासी विजय कुमार यादव (50) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार यादव का पारिवारिक विवाद चलता था। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है। वहीं मृतक के पिता भीमल यादव की बेनीचक में नवरसा की जमीन है जिसके कारण वह बेनीचक में निवास करते हैं। मृतक घर पर अकेला ही रहता था। मंगलवार को कमरे से काफी दुर्गंध आने पर लोगों को संदेह हुआ और काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया तो विजय का शव पाइप से लटका हुआ मिला। इसके बाद घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos