{"_id":"69b9f3a321ac39127f08f06f","slug":"teacher-suicide-accused-arrested-no-help-received-maharajganj-news-c-7-gkp1014-1261457-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक खुदकुशी : गिरफ्तार हुए आरोपी न ही मिली कोई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक खुदकुशी : गिरफ्तार हुए आरोपी न ही मिली कोई मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
कम नहीं हो रहा शिक्षक के परिवार का दर्द, घटना के करीब 25 दिन बाद भी लापता हैं आरोपी
पडरौना। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में घटना के करीब 25 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इस मामले को लेकर शिक्षक की पत्नी गुड़िया देवी सहित परिवार के लोगों की आज भी दर्द कम नहीं हो पाया है। मंगलवार को बातचीत में मृतक शिक्षक की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि आरोपी बीएसए शालिनी श्रीवास्तव व बाबू संजीव श्रीवास्तव को अब तक पुलिस पकड़ नहीं सकी है और न ही सरकार की तरफ से कोई अब तक मदद ही मिली है।
दिवंगत शिक्षक के बड़े भाई अवधेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से न्याय मिलने की उम्मीद व कार्रवाई पर संदेह दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मामले में अब तक पुलिस प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तार करने में नाकाम दिखाई दे रहा है। वहीं, सरकार से घटना के बाद मदद की उम्मीद थी लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्याय के लिए प्रतिदिन टैग करता हूं, इसके बावजूद घटना के 25 दिन बीत चुके हैं न तो आरोपियों की गिरफ्तारी ही हुई और न ही उन्हें कोई मदद ही मिल सकी है।
Trending Videos