सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight between two parties, FIR against 20 people including 10 named

Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, 10 नामजद समेत 20 लोगों पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, FIR against 20 people including 10 named
विज्ञापन
एक पक्ष ने पिस्टल सटाने का लगाया आरोप
Trending Videos


लार रोड। क्षेत्र के कुंडौली गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने पिस्टल सटाकर घर में खींचकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 नामजद व आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
कुंडौली गांव निवासी दिग्विजय नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षी द्वारा विवादित जमीन पर बिना नाप कराए ही निर्माण कराया जा रहा था। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्य बंद करा दिया। पुलिस के जाने के बाद विपक्षियों ने उसके लड़के अनुज को मारने लगे। उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर जबरदस्ती घर में खींचकर ले जाने लगे। किसी तरह से उसने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरे पक्ष से कन्हैया सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दिग्विजय नारायण सिंह व उनके परिवार के लोगों व कुछ अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाया है। मईल पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों तरफ से 10 नामजद समेत 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed