सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine bottles of saku wood loaded on pickup recovered, two arrested

Maharajganj News: पिकअप पर लदी नौ बोटा साखू की लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nine bottles of saku wood loaded on pickup recovered, two arrested
विज्ञापन
वन कर्मियों की टीम मुखबिर की सूचना पर टीम ने औराटार गांव में मारा छापा
Trending Videos

हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है एक आरोपी, दूसरा सिसवा बाजार का
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के गांव औराटार में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक पिकअप पर लदी नौ बोटा अवैध साखू की लकड़ी को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी में हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। टीम के कार्रवाई के दौरान गांव में कई घंटों तक अफरा-तफरी मची रही।
मधवलिया क्षेत्रीय वनाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से साखू की लकड़ी को अवैध तरीके से कटान कर औराटार गांव में एक घर में छुपाए हैं। लकड़ी को आरोपी पिकअप के जरिए कहीं ले जाने के फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान एक पिकअप पर लदी नौ बोटा अवैध साखू की लकड़ी को बरामद कर लिया गया। टीम ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लीलाराम शर्मा निवासी जदलु थाना चिनाग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और आदर्श पांडेय निवासी सिसवा बाजार बताया। आरोपी लीलाराम शर्मा ने आगे बताया कि वह सिसवा बाजार में फर्नीचर की दुकान पर रहकर काम करता है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed