{"_id":"697bbdeb4ae94862980cf531","slug":"one-arrested-for-kidnapping-a-teenage-girl-and-pressurizing-her-for-marriage-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170381-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी का अपहरण कर शादी का दबाव बनाने पर एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी का अपहरण कर शादी का दबाव बनाने पर एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात घोड़हवा बीट के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी के भाई को दबोचा, किशोरी बरामद
कार्रवाई के दौरान भाग निकला मुख्य आरोपी, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
परसामलिक। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके परिजनों पर शादी करवाने का दबाव डालने के आरोप में आरोपी के भाई को अपहरण की धारा में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पुलिस के चंगुल में आने से पहले ही फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुटी हुई थी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उस शख्स ने बताया था कि पड़ोस के गांव लुठहवा टोला घोड़हवा निवासी विजय लाल यादव उसकी नाबालिग लड़की को भगा ले गया है। पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान बुधवार की देर रात सूचना मिली कि आरोपी विजय लाल यादव घोड़हवा बीट के जंगल में रहता है। साथ ही रात में ही वहां से कहीं निकलने की फिराक में है। तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह, महिला उपनिरीक्षक व टीम के अन्य सदस्यों ने घने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी के भाई पन्नेलाल और भगाई गई किशोरी को दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि आरोपी विजय लाल यादव भागने में कामयाब रहा।
पुलिस आरोपी के भाई पन्नेलाल यादव व नाबालिग लड़की को बरामद कर थाने पर लाई। जांच-पड़ताल कर पन्नेलाल यादव को धारा अपहरण व जबरिया शादी कराने का दबाव डालने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को भगाने व जबरिया शादी करने का दबाव बनाने के मामले में पन्नेलाल यादव को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
Trending Videos