सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panel to brief Finance Commission on ground facts

Maharajganj News: वित्त आयोग को जमीनी हकीकत से परिचित कराएगा पैनल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Panel to brief Finance Commission on ground facts
विज्ञापन
17 जून को पंचायतीराज के गठित पैनल में अनिल जोशी शामिल

महराजगंज। पंचायतीराज विभाग के छठें वित्त आयोग के साथ पंचायत प्रतिनिधि 17 जून को लखनऊ में मुलाकात कर पंचायतों में विकास की जमीनी स्थिति बताएंगे। पंचायतीराज उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर की तरफ से जारी मंडलीय पैनल में जनपद से प्रधान संघ अध्यक्ष व मौजूदा समय में परसौनी ग्राम पंचायत के प्रशासक अनिल कुमार जोशी का नाम शामिल है।
वित्त आयोग की तरफ से ग्राम पंचायतों को सुविधा व सहूलियत संपन्न बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न विशेष कार्यों के लिए धन अवमुक्त किया जाता है। अब आयोग ने यह जांचने का मन बनाया कि उन्होंने जिस कार्य के लिए धनराशि जारी की उससे कितना व किस तरह का परिवर्तन कर सका। इसके लिए गोरखपुर मंडल के लिए जारी पैनल में महराजगंज से अनिल कुमार जोशी, बेलथरा, भाटपाररानी देवरिया से सत्येंद्र कुमार पाठक, मदन मुरारी गुप्ता, हरपुर सहजनवां गोरखपुर, अकबर अंसारी, कोल्हुआ, कसया कुशीनगर के साथ ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह बेलघाट गोरखपुर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी के चयन पर निवर्तमान ग्राम प्रधानों व पंचायतीराज विभाग के कर्मियों ने बधाई देकर अपेक्षा जताई है कि वह आयोग के समक्ष ग्राम पंचायतों का सटीक खाका खीचेंगे जिससे आगामी बजट इसके अनुरूप पंचायतों को मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
वित्त आयोग पंचायत प्रतिनिधि गणों से मिलकर जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी लेने का इच्छुक है। इसके लिए पंचायतीराज उपनिदेशक गोरखपुर ने पांच प्रतिनिधि गणों का नाम तय किया है। इसमें जनपद से परसौनी के प्रशासक व निवर्तमान ग्राम प्रधान अनिल जोशी का नाम शामिल है।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed